फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवक ने गले में फंदा कसकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
- पड़ताल में जुटी पुलिस, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
समथर। नगर के तिवरयाना मोहल्ले में एक युवक ने गले में फंदा कसकर जान दे दी। युवक के आत्मघाती कदम उठाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
मोहल्ला तिवरयाना निवासी ढड़कोले रायकवार का पुत्र शील कुमार (24) खेतीबाड़ी करता था। रोजाना की तरह सोमवार की रात वह अपने कमरे में सोने चला गया था। मंगलवार की सुबह परिजनों को उसका शव गमछे के सहारे फंदे पर झूलता हुआ मिला। इससे परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर समथर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कोे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजन भी इस बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। बता दें कि मृत मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर का था और भाइयों के साथ मिलकर खेतीबाड़ी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के संबंध में समथर थाने के उपनिरीक्षक शिववीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक ने आत्महत्या की है। आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें