फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने देखा आयुध निर्माणियों के उत्पादों का कौशल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ऑपरेशन सिंदूर में आयुध निर्माणियों में बने उत्पादों ने पूरी दुनिया को चौका दिया है। पूरे विश्व से निर्माणियों को आर्डर मिल रहें हैं। यह गर्व की बात है। सरकार ने आयुध निर्माणियों का निगमीकरण किया। भारतीय मजदूर संघ कर्मचारियों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगा। यह बातें संघ के अध्यक्ष हिरण्यमय पंड्या ने संघ की ओर से बुधवार को पैराशूट सदन कैंट में आयोजित विशेष शिक्षा वर्ग के समापन कार्यक्रम के दौरान कहीं।
विज्ञापन

पंड्या ने कहा कि देश में हर मजदूर को सामाजिक सुरक्षा अनिवार्य रूप से मिलनी चाहिए। मजदूर का आशय हर व्यक्ति से है जो वेतन भोगी है। चाहे वह जीएम हो या सफाईकर्मी। कहा कि वर्ष 2026 में ब्रिक्स देशों का सम्मेलन भारत में हो रहा है जिसमें भारतीय मजदूर संघ मुख्य भूमिका में रहेगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारी प्रसार भारती माॅडल की मांग कर रहे हैं। यह उनका अधिकार है।
साधू सिंह ने कहा कि भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ कई बार रक्षामंत्री से मिल चुका है और कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में बताया। मुकेश सिंह ने कहा कि आठवें वेतन आयोग में केंद्रीय कर्मचारियों को बीमा की सीमा, न्यूनतम वेतन, पुरानी पेंशन जैसे मुद्दों पर फोकस किया जा रहा है। योगेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर शिक्षा वर्ग का आयोजन करें ताकि कर्मचारियों तक भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के कार्य पहुंच सकें। यहां पर मारुति हनुमंत, रबींद्र कुमार मिश्र, इंद्रजीत सिंह, सुधीर त्रिपाठी, पीयूष परिहार, रामशंकर, पुनीत, तनवीर, शिवेंद्र, आशीष सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें