ग्रेटर नोएडा (संवाद)। स्किपर्स क्रिकेट मैदान पर चल रहे कॉरपोरेट प्रीमियर लीग सीजन-2 के लीग मैच में व्हाइट वॉकर्स ने ईएलडी नंबर-1 को 56 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी व्हाइट वॉकर्स ने टी-20 मुकाबले में पांच विकेट के नुकसान पर 234 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईएलडी नंबर-1 की टीम सात विकेट पर 178 रन ही बना सकी। बॉबी बैरागी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मॉश आर्मी नौ विकेट से जीती
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे इंडिपेंडेंट कप के लीग मैच में मॉश आर्मी ने ईडीवी स्काईवॉकर्स को नौ विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईडीवी स्काईवॉकर्स ने टी-20 लीग मैच में दस विकेट खोकर 166 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मॉश आर्मी की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। भावेश ने 95 रन की पारी खेली। भावेश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विजय यादव अकादमी 129 रन से जीती
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सीके प्ले स्टेशन क्रिकेट मैदान पर चल रहे जेके अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में विजय यादव क्रिकेट अकादमी ने यूनाइटेड क्रिकेट क्लब नोएडा ब्लू को 129 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी विजय यादव अकादमी ने 40 ओवर के मुकाबले में चार विकेट के नुकसान पर 340 रन का स्कोर खड़ा किया। संदीप परिहार ने 128 रन और करण सोनी ने 107 रन की शतकीय पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूनाइटेड क्रिकेट क्लब की टीम दस विकेट के नुकसान पर 211 रन ही बना सकी। संदीप परिहार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
चार विकेट से जीती क्रूसेडर्स गाजियाबाद
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। क्रिकेट जंक्शन मैदान पर चल रहे क्रिकेट जंक्शन सीजन-17 के लीग मैच में क्रूसेडर्स गाजियाबाद ने बेलिजरेंट-11 को चार विकेट से पराजित किया। बेलिजरेंट-11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टी-20 मुकाबले में सात विकेट पर 164 रन का स्कोर खड़ा किया। मनीष राघव ने 41 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रूसेडर्स गाजियाबाद की टीम ने छह विकेट से जीत हासिल की। रत्निल चौहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
एमवीएम ने एनएस को हराया
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-127 स्थित ओपी स्पोर्ट्स क्रिकेट ग्राउंड में खेली जा रही जूनियर क्रिकेट चैंपियनशिप सीजन-7 के लीग मुकाबले में एमवीएम लेजेंड्स नोएडा ने एनएस जायंट्स नोएडा को 6 विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए एमवीएम लेजेंड्स ने एनएस जायंट्स को 30 ओवर में 125 रन पर रोक दिया। वंश भारद्वाज ने 4 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमवीएम लेजेंड्स की टीम ने 25.4 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। वंश भारद्वाज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मिसफिट्स ने डीसीसी को हराया
नोएडा। सेक्टर-115 स्थित रणभूमि क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए रणभूमि वीकडे लीग सीजन-21 के मुकाबले में द मिसफिट्स ने दिल्ली क्रिकेट क्लब (डीसीसी) को 31 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए द मिसफिट्स ने 20 ओवर में 210/3 का मजबूत स्कोर बनाया। हिमांशु तोमर ने 58 रन की पारी खेली। जवाब में दिल्ली क्रिकेट क्लब की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.5 ओवर में 179 रन पर ऑलआउट हो गई। गेंदबाजी में हिमांशु तोमर ने 3 विकेट झटके। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।