फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मौसम की बेरुखी बरकरार, दिल्ली में नहीं बरसेंगे मेघ

विज्ञापन
विज्ञापन
-मौसम विभाग का अनुमान, आने वाले दिनों में दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी
विज्ञापन

-न्यूनतम पारा 15 डिग्री तक पहुंच सकता है

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। राजधानी में आने वाले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में 4 नवंबर तक बारिश का अनुमान नहीं है। ऐसे में देखना होगा कि आगे दिल्ली-एनसीआर पर प्रदूषण कितना प्रभाव डालता है। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को सुबह के समय धुंध व हल्का कोहरा के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 और 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
बुधवार को भी आसमान में बादल तो छाए, लेकिन वह बरसे नहीं। पूरे दिन मेघों के बीच सूरज छिपा रहा। ऐसे में लोगों को दिन के समय भी सुबह वाली हल्की ठंड का अहसास हुआ। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा। साथ ही, आद्रता का स्तर 96 से 61 फीसदी रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी। ऐसे में न्यूनतम पारा 15 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




लगातार बदल रहे मौसम के बीच अब सुबह और रात के समय ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। एसी और कूलर के बाद अब पंखे भी बंद होने लगे है। आसमान साफ रहने से न्यूनतम तापमान में भी कमी आ रही है। बुधवार को रिज सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम पारा 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, लोधी रोड में 17.6 और पालम में 17.9 और आया नगर में न्यूनतम पारा 17 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। हालांकि, मौसम विभाग ने बिल्कुल साफ कर दिया है कि 29 अक्तूबर से लेकर 4 नवंबरके दौरान दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में प्राकृतिक तौर पर बारिश नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें