फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बारिश के बाद गुनगुनी धूप ने दी राहत, प्रदूषण भी हुआ कम

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बाद गुनगुनी धूप ने दी राहत, प्रदूषण भी हुआ कम
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 11.1 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शनिवार देर रात हुई बारिश के बाद से मौसम सर्द बना हुआ है लेकिन रविवार को दिन में हल्की धूप निकलने से राहत रही। ऐसे में जिले का अधिकतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आज भी बारिश के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन


बतादें कि पहाड़ों पर आए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश के साथ ही बर्फबारी भी हुई। इसका असर दिल्ली एनसीआर में भी देखने को मिला। नोएडा और दिल्ली में शनिवार देर रात हुई बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया। तड़के सुबह से कोहरे की हल्की धुंध छाई रही लेकिन 10 बजते ही हल्की धूप निकलनी शुरू हो गई। इसके बाद से दोपहर तक गुनगुनी धूप ने सर्दी से राहत दी। शनिवार देर रात हुई बारिश के बाद प्रदूषण से हल्की राहत मिली है। रविवार को नोएडा का एक्यूआई ऑरेंज जोन में 252 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई येलो जोन में 200 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें