फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नेशनल हाईवे पर लूट को अंजाम देने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ा पांच हजार का इनामी बदमाश
विज्ञापन

-फरीदाबाद व पलवल में कीं थी कई वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। क्राइम ब्रांच टीम नेशनल हाईवे पर हुई लूट की वारदातों के मामले में पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश को काबू किया हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने फरीदाबाद व पलवल क्षेत्र में दर्जन के अधिक आपराधिक घटनाओं में शामिल होना कबूल किया हैं। टीम जल्द आरोपी को जेल में पहचान परेड में शामिल करेगी।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच टीम प्रभारी जगविंदर सिंह ने बताया कि गत वर्ष दस फरवरी 2025 को नेशनल हाईवे पर मुंडकटी थाना में फरीदाबाद निवासी पीड़ित लोकेश कुमार ने उसके व उसके साथी परमित के साथ हथियार के बल पर हुई 10 हजार रुपये व सोने की अंगूठी के लूट की वारदात होने का केस दर्ज करवाया था। टीम ने इस मामले में आरोपी को काबू कर लिया। क्राइम ब्रांच टीम जेल में आरोपी की पहचान परेड के बाद उसके नाम का खुलासा करेगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में टीम ने जब आरोपी से पूछताछ की तो आरोपी ने हाइवे पर गदपुरी थाना क्षेत्र का अलावा फरीदाबाद, पलवल के विभिन्न थानों में लूट-डकैती, चोरी अवैध हथियार रखने आदि संगीन धाराओं में 14 केस दर्ज पाए गए हैं। हाईवे पर हुई लूटपाट की घटनाओं में आईजी रेवाड़ी द्वारा 26 दिसंबर को पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वहीं, दर्जनों आपराधिक वारदातों का खुलासा करने वाली टीम को जिला पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने प्रशस्ति पत्र के अलावा पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें