फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आबादी भूखंड के लिए 150 किसानों का इंतजार होगा खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
58 हजार वर्गमीटर जमीन की तलाश, पांच प्रतिशत आबादी भूखंड आवंटन की प्रक्रिया में तेजी, गांव के आसपास ही जमीन देने की तैयारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पांच प्रतिशत आबादी भूखंड के लिए वर्षों से प्राधिकरण के चक्कर काट रहे किसानों को जल्द राहत मिल सकती है। नोएडा प्राधिकरण ने पहले चरण में 150 किसानों को भूखंड आवंटित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए करीब 58 हजार वर्गमीटर जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया चल रही है। जमीन उपलब्ध होते ही पात्र किसानों को भूखंड आवंटन की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके साथ ही अन्य किसानों के लिए भी जमीन तलाशने का काम तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन




नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कृष्णा करुणेश ने बताया कि पांच प्रतिशत आबादी भूखंड से जुड़े लंबित मामलों के निस्तारण को प्राथमिकता दी जा रही है। करीब 150 पात्र किसानों के लिए जमीन चिह्नित की जा रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवंटन शुरू होगा। प्राधिकरण के आंकड़ों के मुताबिक, करीब 2200 किसानों को पांच प्रतिशत आबादी भूखंड दिए जाने हैं। इनमें लगभग 1500 किसानों को भूखंड आवंटित हो चुके हैं। शेष करीब 700 किसानों के मामले लंबित हैं। जमीन की कमी आवंटन में सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है। किसानों को उनके मूल गांव के आसपास ही भूखंड उपलब्ध कराने के लिए प्राधिकरण ने नई व्यवस्था तैयार की है। ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण की तर्ज पर संबंधित नीति बोर्ड के समक्ष लाई गई थी। इसके तहत गांव की पेरीफेरल यानी बाहरी सीमा में उपलब्ध जमीन का इस्तेमाल भी आबादी भूखंड आवंटन में किया जा सकेगा। इससे दूरदराज भूखंड मिलने की समस्या कम होने की उम्मीद है। पांच प्रतिशत आबादी भूखंड की मांग को लेकर किसान लंबे समय से धरना-प्रदर्शन करते रहे हैं। अब प्राधिकरण की सक्रियता से लंबित आवंटन के मामलों के निस्तारण की उम्मीद बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें