फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव दिनाना में एक माह से नहीं मिल रहा पेयजल

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। खंड के गांव दिहाना में एक महीने से पेयजल की आपूर्ति नहीं की जा रही है। इससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन उन्हें हर बार निराशा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण वहीद फौजी, आमीन पूर्व सरपंच, नियाजु, जुम्मा, रहमान, अशरफ, सत्तार, हमीदा, जैतूनी, अशरफी, हाजरा, केला, अशोक, ताराचंद, रामचंद्र, कैलाश और अकलीमा आदि ने बताया कि गांव में पेयजल की समस्या पहले से है, लेकिन एक महीने पूर्व रैनीवेल परियोजना के अधिकारियों ने यहां आने वाली लाइन को आकेड़ा व मालब के लिए जोड़ दिया है। इससे आपूर्ति पूरी तरह ठप हैै। उन्होंने बताया कि इस बार बरसात कम हुई है, इस कारण कुएं का पानी भी सूख गया है। पूर्व में रैनीवेल परियोजना का पानी ही आता था। इससे उनके सामने पेयजल संकट गहरा गया है। हालात यह हैं कि पानी का एक टैंकर 1300 रुपये में खरीदना पड़ रहा है। मजबूरी में कई परिवार खारे पानी से गुजारा कर रहे हैं, जिससे उनके बीमार होेने का खतरा है। खारे पानी से ग्रामीणों में कई तरह के विकार हो रहे हैं। उन्होंने उपायुक्त से समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि इस समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें