फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को कमरे में ले जाकर छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। रोजकामेव थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक शराबी ने साढ़े छह साल की मासूम के साथ छेड़छाड़ की। सूचना पर पुलिस ने आरोपी 45 वर्षीय राजू पुत्र दुलीचंद को गिरफ्तार कर लिया। नूंह कोर्ट ने उसे भोंडसी जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 11 नवंबर की शाम 5 बजे राजू पड़ोस में खेल रही बच्ची को फुसलाकर अपने कमरे में ले गया। आरोपी के परिजनों ने उसकी इस करतूत को देख लिया। वे पहुंचे तो राजू बच्ची से छेड़छाड़ कर रहा था। इसी बीच बच्ची के परिजन भी पहुंच गए और जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर महिला थाना नूंह में केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को 12 नवंबर को कोर्ट में पेश किया। महिला थाना प्रभारी सीमा कुमारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें