ग्रेटर नोएडा के परी चौक मेट्रो स्टेशन के सामने मुख्य सड़क पर निर्माणाधीन अंडरपास । अमर उजाला
परी चौक मेट्रो स्टेशन के सामने अगले सप्ताह पूरा होगा यूटर्न
-यूटर्न से वाहन बिना परी चौक आए हुए आगरा, नोएडा और दिल्ली के लिए जा सकेंगे
ट्रायल सफल रहने पर स्थायी यूटर्न बनाने पर किया जा सकता है विचार
फोटो -
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दौरान परी चौक पर जाम से बचने के लिए ग्रेनो प्राधिकरण परी चौक मेट्रो स्टेशन के पास एक यूटर्न बना रहा है। इस अस्थायी यूटर्न पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं और यह एक सप्ताह में तैयार हो जाएगा। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर बन रहे इस यूटर्न से वाहन बिना परी चौक आए हुए आगरा, नोएडा और दिल्ली के लिए जा सकेंगे।
वरिष्ठ प्रबंधक राजेश निम ने बताया वर्तमान में इसे जर्सी बैरियर और इंटरलॉकिंग टाइल्स का उपयोग कर अस्थायी रूप से बनाया जा रहा है। ट्रायल सफल रहने पर ट्रेड शो के बाद इसे स्थायी यूटर्न बनाने पर विचार किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, एक्सपो मार्ट में बड़े आयोजनों के दौरान परी चौक पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। यह यूटर्न बनने से परी चौक पर वाहनों का दबाव सीधे तौर पर कम होगा। जाम की स्थिति नहीं बनेगी। भारी वाहनों की सूरजपुर-कासना रोड पर आवाजाही भी प्रभावित नहीं होगी।
यातायात सुगम बनाने के उपाय
नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर यातायात संचालन बाधित न हो, इसके लिए सेंट्रल वर्ज को छोटा किया जा रहा है। दोनों तरफ अतिरिक्त लेन बनाई जा रही हैं। इससे यूटर्न के लिए मौजूदा कैरिज की लेन का उपयोग नहीं होगा। यह कदम ट्रैफिक बॉटलनेक बनने से रोकने में सहायक होगा।