फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गलगोटिया में रफ्तार का रोमांच

विज्ञापन
गलगोटिया यूनिवर्सिटी में सजे रफ्तार के रण में इंजीनियरिंग का दम, 14 राज्यों की 40 टीमें दिखाएंग
विज्ञापन
14 राज्यों के 37 इंजीनियरिंग संस्थानों की 40 टीमें ले रहीं हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। गलगोटिया विश्वविद्यालय में नेशनल लेवल की ऑटोमोटिव डिजाइन प्रतियोगिता ‘फॉर्मूला इंपीरियल और इंडियन कार्टिंग रेस 2026’ का आगाज हो गया है। इंपीरियल सोसाइटी ऑफ इनोवेटिव इंजीनियर्स की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय ने सहयोग किया है। प्रतियोगिता में देश के 14 राज्यों के 37 इंजीनियरिंग संस्थानों की 40 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें छात्र अपनी तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता और इंजीनियरिंग कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के तहत छात्र ‘गो-कार्ट’ और ‘फॉर्मूला इंपीरियल’ श्रेणियों में अपने वाहनों की डिजाइनिंग से लेकर निर्माण और रेसिंग तक की प्रक्रिया को खुद पूरा करते हैं। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में आईआईटी रुड़की, एनआईटी वारंगल, एनआईटी कालीकट, जादवपुर विश्वविद्यालय, वीआईटी, एसआरएम, केआईआईटी और थापर इंस्टीट्यूट सहित देश के कई प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों की टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन समारोह में एमएसएमई चैंबर ऑफ कॉमर्स, जेके टायर मोटरस्पोर्ट्स, लिक्वि मोली और आईएफईवीए के प्रतिनिधि शामिल हुए। गलगोटिया विश्वविद्यालय के मार्केटिंग एवं कम्युनिकेशंस कार्यालय से जुड़े अनिरुद्ध कौशिक के अनुसार, इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को वास्तविक इंजीनियरिंग चुनौतियों से रूबरू कराने का अवसर देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें