फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा में कबाड़ से बनी सारंगी से मिली सर्वेक्षण की थीम को धुन

विज्ञापन
विज्ञापन
वेस्ट टू वंडर पार्क में बनी सारंगी मंत्रालय ने राष्ट्रपति को भेंट की, पूरे देश में दिखा नोएडा का मॉडल
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। स्वच्छ सर्वेक्षण-2024-25 की थीम ट्रिपल आर (रिड्यूज, रियूज, रिसाइकिल) को नोएडा ने मंत्रालय के मंच से पूरे देश के सामने उदाहरण के साथ प्रदर्शित किया। बृहस्पतिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजन सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू थीं। राष्ट्रपति को बतौर भेंट मंच पर केंद्रीय आवासन व शहरी कार्य मंत्रालय के मंत्री मनोहर लाल ने सर्वेक्षण की थीम की प्रतीक सारंगी भेंट की। यह सारंगी नोएडा के कबाड़ से नोएडा में बनाई गई थी। सुंदर सारंगी किस तरह से कबाड़ से बनाई गई इसका एक वीडियो भी समारोह के मंच पर चलाया गया।



करीब 1 मिनट 29 सेकेंड का यह वीडियो महामाया फ्लाईओवर सेक्टर-94 के पास बनाए जा रहे वेस्ट टू वंडर पार्क का था। यहां पर इसे कलाकार शुभाशीष सरदार ने बनाया था। शुभाशीष मूलरूप से पश्चिम बंगाल के गंगा सागर के निवासी हैं। नोएडा के वेस्ट टू वंडर पार्क में कबाड़ से जो आकृतियां बनाई जा रही हैं उनको बतौर मुख्य कलाकार अंतिम रूप दे रहे हैं। पिछले एक साल से वह महामाया फ्लाईओवर के नीचे ही रहते हैं। कबाड़ का फिर से उपयोग का संदेश देने के लिए नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-94 महामाया फ्लाईओवर और ओखला पक्षी विहार के बीच 18.27 एकड़ में जू-थीम पर वेस्ट टू वंडर पार्क बनवा रहा है। पीपीपी मॉडल पर बन रहे इस पार्क का काम अंतिम चरण में है। पार्क के अंदर कबाड़ से बनी डायनासोर, गैंडा, मगरमच्छ, अजगर, बंदर व अन्य जानवरों की आकृतियां लगाई गई हैं। इसके साथ ही छोटी आकृतियों में सुंदर-सुंदर चिड़िया भी कबाड़ से बनी हुई लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंत्रालय की टीम वीडियो शूट करने आई, तब पता चला

कबाड़ से आकृतियां बनाने का हुनर रखने वाले कलाकार शुभाशीष इस बात से गदगद हैं कि उनकी बनाई सारंगी देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति को बतौर भेंट मंत्रालय ने दी। यही नहीं उनका उसे बनाते हुए वीडियो भी मंच से चलाया गया। शुभाशीष ने बताया कि वह अलग-अलग आकृतियां बनाते रहते हैं और उनको विभिन्न प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित भी किया जाता है। पिछले रविवार को ही मंत्रालय की टीम उनका वीडियो शूट करने के लिए महामाया फ्लाईओवर के पास बन रहे वेस्ट टू वंडर पार्क में आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें