फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी पकड़ने पहुंची टीम को बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के लखनावली गांव में कुछ लोगों ने बिजली चोरी पकड़ने पहुंची नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) की टीम को बंधक बनाकर मारपीट की। पुलिसकर्मियों से अभद्रता भी की गई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह टीम को गांव से बाहर निकाला और थाने पर सूचना दी। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक आरोपी परिवार के साथ फरार हो गए। एनपीसीएल की शिकायत पर पिता-पुत्र समेत चार नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एनपीसीएल ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत कंपनी की विजिलेंस टीम लखनावली गांव में पहुंची। टीम में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रितेश कुमार, इंजीनियर नरेश कुमार, संजीव खरे, संजय कुमार और चार पुलिसकर्मी थे। गांव में प्रिंस के घर पर बिजली चोरी मिली। यहां मीटर को बाइपास कर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। आरोप है कि चोरी पकड़े जाने पर प्रिंस, उसके भाई पंकज, पिता रितुराज, ब्रहमदत्त ने अन्य लोगों के साथ कंपनी की टीम के साथ अभद्रता शुरू कर दी। टीम को बंधक बना लिया। कर्मचारियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने टीम के साथ मारपीट शुरू कर दी। साथ ही, पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता की। डीसीपी सेंट्रल नोएडा हरीश चंदर का कहना है कि पिता-पुत्र समेत चार नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ सूरजपुर कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
तीन लाख का जुर्माना भी लगाया
एनपीसीएल के वाइस प्रेसिडेंट (ऑपरेशन) सारनाथ गांगुली ने बताया कि प्रिंस के मकान में नौ किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई है। उस पर तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही, चार लाख रुपये का बिजली बिल भी बकाया है। इससे पहले भी वह एनपीसीएल के चेकिंग अभियान में अड़चन डालता रहा है। वहीं, लखनावली गांव में बिजली चोरी के 12 केस पकड़े हैं। अन्य गांवों में 22 केस पकड़े हैं। सभी पर 20 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें