फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तेज धूप से लौटने लगी उमस भरी गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुना सिटी। यमुना सिटी क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों हुई बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ था और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन अब दो दिन से निकल रही तेज धूप ने लोगों की परेशानी फिर बढ़ा दी है। दिन में तेज धूप के साथ बढ़ी उमस के कारण लोग गर्मी से काफी परेशान हैं।
विज्ञापन


बारिश के दौरान यमुना सिटी क्षेत्र का मौसम ठंडा बना हुआ था। आसमान में बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई थी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली। बारिश के कारण दिन के समय भी मौसम सुहावना रहा था और लोगों ने राहत महसूस की थी। वहीं, पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। तेज धूप के साथ उमस बढ़ने से लोगों को एक बार फिर चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। उमस के कारण घरों और बाहर दोनों जगह लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पंखे और कूलर का सहारा ले रहे हैं, लेकिन उमस अधिक होने के कारण पंखे और कूलर भी लोगों को पर्याप्त राहत नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें