फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उप तहसील की बिजली नहीं होगी गुल, हॉटलाइन से जुड़ी

Fri, 24 Oct 2025 12:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
उप तहसील सरस्वतीनगर। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सरस्वती नगर की उपतहसील में अब कभी बत्ती गुल नहीं होगी। इस तहसील परिसर को सामने से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज हॉटलाइन से जोड़ दिया गया है। ऐसे में अब कर्मचारियों को अपने कार्य करने में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
उप तहसील जब से बनी है तब से हॉटलाइन से अछूती थी, ऐसे में बिजली की आपूर्ति ढंग से न हो पाने के चलते कई बार लोगों को अपने काम बिना कराए ही वापस जाना पड़ता था, लेकिन हाॅटलाइन से जुड़ने के बाद यह समस्या अब दुरुस्त हो गई। वहीं अब परिसर में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन

वर्तमान में सरस्वती नगर उप तहसील की दशा सही नहीं है। यहां बहुत से कार्य ऐसे हैं जो लंबे समय से बजट के अभाव के कारण लटके पड़े थे। लेकिन यहां के मरम्मत के लिए 40 लाख रुपये का बजट मंजूर हो चुका है। इस बजट से सफाई कार्य से लेकर नायब तहसीलदार की कोर्ट, भवन, बाथरूम तथा अन्य कार्य होंगे।
वर्ष 2008 यानि 17 साल के बाद अब पहली बार इस उप तहसील का मरम्मत कार्य होगा। उल्लेखनीय है खंड सरस्वती नगर की उप तहसील का तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने वर्ष 2008 में उद्धाटन किया था। शुरुआती दौर में उप तहसील परिसर में काफी सफाई रहती थी। जैसे-जैसे समय गुजरता गया तहसील परिसर की हालत भी बदहाल होती चली गई।
विज्ञापन

उप तहसील को हॉटलाइन से जोड़ दिया गया है। इससे बिजली आपूर्ति की समस्या खत्म हो गई है। अन्यथा कई बार बिजली आपूर्ति कम होने के चलते कर्मचारियों को कार्य करने में बाधा आ रही थी। - संदीप शर्मा, नायब तहसीलदार, सरस्वतीनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें