फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उप निरीक्षक ने सुसाइड नोट के मिलान में बरती थी लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
फालोअप
विज्ञापन

- वर्ष 2013 में एक व्यक्ति ने की थी आत्महत्या, उप निरीक्षक कर रहे थे जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। थाना जनकपुरी के निलंबित उप निरीक्षक विजय कुमार ने वर्ष 2013 के एक मामले में लापरवाही बरती थी। एक व्यक्ति के आत्महत्या मामले में उप निरीक्षक सुसाइड नोट का मिलान नहीं कर पाए थे। इसे लेकर कोर्ट की ओर से आदेश भी जारी किए गए थे। लापरवाही मानते हुए एसएसपी ने उप निरीक्षक को निलंबित किया था।
विज्ञापन

एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि थाना जनकपुरी में तैनात उप निरीक्षक विजय कुमार 2013 में दर्ज हुए एक मामले में विवेचना को जानबूझकर लंबित की जा रही है। इसमें लापरवाही बरत रहे हैं। विवेचना के दौरान मनमानी करने का भी आरोप था। पीड़ित पक्ष के साथ अभद्रता करने का भी आरोप था। जिस व्यक्ति ने आत्महत्या की थी। उसके सुसाइड नोट का दरोगा मिलान नहीं करा रहे थे। इसको लेकर न्यायालय ने भी आदेश जारी किए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी आशीष तिवारी ने उप निरीक्षक विजय कुमार को विवेचना में लापरवाही, शिथिलता बरतने पर निलंबित किया था। जांच भी बैठा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें