पुन्हाना। हरियाणा-राजस्थान सुनहेड़ा बॉर्डर पर बुधवार को 58वें दिन भी धरना जारी रहा। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। वहीं वक्ताओं ने कहा कि कृषि कानून रद्द होने तक धरना नहीं खत्म होगा। किसी आर-पार की लड़ाई का मन बना चुके हैं।
मौलाना मोहम्मद अजहर, चौधरी सुबान खां, इमरान जीराहेड़ा, ईशब खोयरी व कारी नसीम पापड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि अब किसानों ने ठान लिया है कि कानून वापसी नहीं होगी, तब तक घर वापस नहीं जाएंगे। अपने हक के लिए सड़कों पर इसी तरह बैठे रहेंगे। जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। आंदोलन के दौरान अब तक 300 से ज्यादा किसानों की जान जा चुकी है, लेकिन सरकार मनमानी करने से पीछे नहीं हट रही है। धरने की अध्यक्षता मीलखेडला के मौलाना अरशद ने की। इस मौके पर कारी नसीम पापड़ा, शाहिद जीराहेड़ा, यूसुफ, बुरहान हुसैन, कारी इस्तियाक, रुकसार खोयरी, जीनत खयोरी, मौलाना शहजाद, अमरु पहलवान आदि मौजूद रहे।