फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गांधी जयंती पर भी जारी रही कर्मचारियों की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविक सेंटर गेट नंबर-5 पर चार दिन से न्याय की राह देख रहे एमटीएस कर्मचारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी में कार्यरत डीबीसी/सीएफडब्ल्यू (एमटीएस) कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बृहस्पतिवार को भी जारी रही। दशहरे व गांधी जयंती की छुट्टी होने के बावजूद कर्मचारी परिवारों के साथ एमसीडी मुख्यालय सिविक सेंटर के गेट नंबर-5 पर धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन

एंटी मलेरिया एकता कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी देवानंद शर्मा का कहना है कि उनकी मांगें पूरी तरह न्यायोचित हैं और एमसीडी में पक्ष और विपक्ष के नेता इस बात को स्वीकार भी कर चुके हैं। इसके बावजूद आदेश जारी नहीं हो रहे हैं। इस कारण कर्मचारियों को यह समझ नहीं आता कि आखिर समस्या कहां है। यूनियन नेताओं का कहना है कि जब सभी उनकी मांगों को सही मान रहे हैं तो फिर कार्रवाई में देरी क्यों हो रही है। हड़ताली कर्मचारियों ने महात्मा गांधी को नमन करते हुए कहा कि वे सत्य और अहिंसा के मार्ग पर न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। आज पूरा देश दशहरा मना रहा है। रावण के पुतले जलाए जा रहे हैं लेकिन हमारा दशहरा और दिवाली तभी होगी जब न्याय मिलेगा। यूनियन ने निगम प्रशासन को साफ चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकारी आदेश जारी नहीं होंगे हड़ताल जारी रहेगी। वे अपने हक की लड़ाई से पीछे हटने वाले नहीं हैं। गांधी जयंती के दिन उनका संकल्प और मजबूत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें