फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिम्स में हड़ताल बदस्तूर जारी, ओपीडी रेंग रही, 10 दिन से ऑपरेशन ठप है

विज्ञापन
विज्ञापन
आउटसोर्स कर्मचारियों ने सीएम योगी को खून से पत्र लिखा, कहा- मांगें नहीं मानी गईं तो जलाएंगे डिग्री
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। जिम्स में 15 जून से जारी अपनी हड़ताल के 10वें दिन बुधवार को आउटसोर्स कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खून से पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उधर हड़ताल से बाधित ओपीडी में अब मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। बुधवार करीब 1200 मरीज पहुंचे। हालांकि ऑपरेशन की सुविधा अब भी ठप है। 10 दिनों में एक भी सर्जरी नहीं हुई है।
अस्पताल में फिलहाल मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज के फैकल्टी सदस्यों के साथ-साथ रेजिडेंट डॉक्टर, इंटर्न और छात्र स्वास्थ्य सेवाएं संभाल रहे हैं। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का आरोप है कि वे अपनी मांगों के लिए जिम्स प्रबंधन, जिला प्रशासन और शासन स्तर तक कई बार अपनी बात पहुंचा चुके हैं लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है।
विज्ञापन

कर्मचारियों का आरोप है कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है जिसके कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। बुधवार को भी बड़ी संख्या में कर्मचारी धरना स्थल पर डटे रहे और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। कर्मचारियों ने जिम्स प्रबंधन पर दबाव बनाने का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है कि हड़ताल समाप्त कराने के लिए लगातार उन पर मानसिक दबाव बनाया जा रहा है। वार्ड बॉय और अन्य कर्मचारियों को नौकरी जाने का डर दिखाया जा रहा है जबकि धरना स्थल पर लगातार नोटिस चस्पा किए जा रहे हैं।
बुधवार को भी प्रबंधन की ओर से एक नोटिस जारी कर कर्मचारियों से पूर्ववत सेवाएं शुरू करने की अपील की गई। उनका कहना है कि प्रबंधन केवल काम पर लौटने की बात कर रहा है, लेकिन उनकी मूल मांगों पर कोई चर्चा या सुनवाई नहीं की जा रही है। उनका आरोप है कि समस्याओं का समाधान करने के बजाय आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

हड़ताली कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो बृहस्पतिवार को अपनी शैक्षणिक डिग्रियां जलाकर विरोध दर्ज कराएंगे। दूसरी तरफ इस हड़ताल को देखते हुए सपा का स्थानीय संगठन सक्रिय हो गया है। अंकित राणा समेत अन्य कर्मचारियों के अनुसार, सपा में प्रतिनिधिमंडल का गठन किया गया है जो जल्द ही ग्रेटर नोएडा पहुंचकर आंदोलनरत कर्मचारियों से मुलाकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल कर्मचारियों की समस्याओं को सुनेगा और जिम्स प्रबंधन व जिला प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता कर समाधान निकालने का प्रयास करेगा। सेव एनिमल टीम ने मंगलवार को कर्मचारियों के समर्थन में मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विकास, राजीव, विक्रांत, अमित भाटी, योगी, रवि नायक, स्पर्श चौधरी, नवीन कासना, अमित कासना, गौरव बील सहित सेव एनिमल टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें