नोएडा (संवाद)। अंडर-13 सेकेंड ग्लोरी कप क्रिकेट टूर्नामेंट में पिच प्लस क्रिकेट अकादमी ने एस्ट्रोलॉन क्रिकेट अकादमी को 133 रन से हराकर जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए पिच प्लस ने 30 ओवर में 279 रन बनाए। युवराज सिंह ने 95 रन और अतुल ने 73 रन की बेहतरीन पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एस्ट्रोलॉन की टीम 30 ओवर में 7 विकेट पर 146 रन ही बना सकी। जक्ष गुप्ता ने 56 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। पिच प्लस की ओर से एन. कनिष्क ने दो विकेट लिए। युवराज सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।