फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुदामा-कृष्ण की दोस्ती की कथा सुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर के संस्कार बैंक्वेट हॉल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के सप्तम दिवस श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। कथा व्यास आचार्य नरेश महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य चरित्र और लीलाओं का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को प्रेम, त्याग और समर्पण का संदेश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुदर्शन चक्र जैसे दिव्य शस्त्र के बावजूद भगवान श्रीकृष्ण के हाथ में सदैव मुरली रही। द्वारका के अपार वैभव के बीच भी उन्होंने अपने मित्र सुदामा को अपनाया। सर्वशक्तिमान होने के बावजूद उन्होंने महाभारत के युद्ध में अर्जुन के सारथी की भूमिका निभाई। उनके जीवन से यह संदेश मिलता है कि महानता शक्ति या वैभव में नहीं, बल्कि प्रेम, विनम्रता और समर्पण में है।
इस दौरान अमित चौधरी, चंचल शर्मा, मोहित चौधरी, विपिन शर्मा, विकास, विवेक शर्मा, मोहित, योगेश, सुरेंद्र कौशिक और चंदमोहन शर्मा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें