फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घने कोहरे में भी कम नहीं होगी बसों की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम सर्द मौसम के घने कोहरे में बसों के सुरक्षित संचालन की तैयारी में जुट गया है। मुख्यालय से मिले आदेश के मुताबिक बसों में फॉग लाइट लगाने का काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक केसरी नंदन चौधरी ने बताया कि मुख्यालय से मिले दिशा-निर्देशों के अनुरूप डिपो में काम शुरू कर दिया गया है। सभी बसों में आल वेदर बल्ब (फॉग लाइट) रिफ्लेक्टिव टेप लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही हेडलाइट, टेल लाइट, इंडिकेटर, हार्न और विद्युत वायरिंग की पूरी जांच की जा रही है।
साहिबाबाद डिपो के एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि निगम ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बसों की तकनीकी स्थिति, रोशनी, दृश्यता और चालक जागरूकता पर काम शुरू कर दिया है। घने कोहरे और ठंड में यात्रियों को कोई खतरा या परेशानी न हो इसके लिए सभी खिड़कियों के शीशे और रबर फिटिंग की भी जांच की जा रही है। सुरक्षित संचालन के लिए रियर-व्यू मिरर, स्टीयरिंग और ब्रेक सिस्टम की जांच प्रमुखता से की जा रही है।
विज्ञापन

सुपरवाइजर के पास होगा विशेष अधिकार

कौशांबी एआरएम अंशुल भटनागर ने बताया कि रात भर बस संचालन वाले बस स्टेशनों पर रात में सुपरवाइजर तैनात किए जाएंगे। इन सुपरवाइजर को आवश्यकता अनुसार बस संचालन स्थगित या विलंबित करने का अधिकार होगा। दुर्घटना संभावित स्थानों, ब्लैक स्पॉट्स और डायवर्जन की अपडेट जानकारी चालकों को दी जाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें