फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिल जमा नहीं करने पर साढ़े सात घंटे कटी सोसाइटी की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
- हिमालया प्राइड सोसाइटी पर बकाया था 37.36 लाख रुपये, भुगतान के बाद शुरू हुई आपूर्ति
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड ने सोमवार सुबह ग्रेनो वेस्ट की हिमालया प्राइड सोसाइटी का बिजली कनेक्शन काट दिया। सोसाइटी पर एनपीसीएल का 37.36 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया था। आरोप है कि बार-बार चेतावनी के बाद भी बिल जमा नहीं किया था। बिल्डर की ओर से भुगतान कराए जाने के बाद बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई। इस बीच करीब साढ़े सात घंटे तक सोसाइटी की बिजली गुल रही।
वहीं बिजली कटने से परेशान निवासियों ने कहा कि वह जनरेटर की महंगी बिजली का उपयोग करने को मजबूर है। उन्होंने बिल्डर पर बिल नहीं जमा करने का आरोप लगाया है। एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने बताया कि बिजली बिल जमा नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। पहले चरण में बड़े बकायेदारों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के तहत सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे ग्रेनो वेस्ट की हिमालया प्राइड सोसाइटी का बिजली कनेक्शन काटा गया। सोसाइटी पर 37.36 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है। दोपहर बाद बिल्डर ने बिल का पैसा जमा कराया। एनपीसीएल ने शाम करीब 6 बजे सोसाइटी की बिजली जोड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें