फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चारदीवारी तोड़कर अवैध कब्जा का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। मंगरौली गांव में एक शख्स ने अपने प्लॉट की चारदीवारी तोड़कर तीन लोगों पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। इस मामले में कोतवाली एक्सप्रेस वे में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मंगरौली गांव में रहने वाले प्रमोद शर्मा ने पुलिस से शिकायत की है कि गांव में ही 109 गज का प्लॉट है। आरोप है कि रविवार रात को गांव के हरेंद्र, मनीष, पवन ने कब्जा करने के इरादे से चारदीवारी तोड़ दी। जब पीडि़त ने कारण पूछा तो आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि इस मामले में हरेंद्र, मनीष, पवन के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें