फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शतरंज फिनाले के पहले दिन बच्चों की मुस्कान और हौसले ने जीता दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है (ग्रुप फोटो और खुशी की)
विज्ञापन


बच्चे बोले, इसी दिन के लिए की थी मेहनत
पहले दिन के चारों राउंड में अच्छा प्रदर्शन किया। अगस्त 2022 में जीबीएस की समस्या हुई थी। तब से व्हीलचेयर पर रहते राष्ट्रीय स्तर तक खेला। फिडे रेटिंग स्टैंडर्ड में 1590 और रैपिड में 1421 है। - मोहिनी पंडित, महामाया बालिका इंटर कॉलेज, नोएडा


पहली बार बड़ा मौका मिला है। अमर उजाला ने मंच दिया है। यहां खेलकर लग रहा है कि मेहनत का सही फल मिल रहा है। पूरी कोशिश करूंगा कि अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकूं। - अक्षज मल्होत्रा, ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल
विज्ञापन



पहले कभी इतने अच्छे आयोजन में शामिल नहीं हुआ। यहां सब कुछ व्यवस्थित है। अमर उजाला बच्चों के लिए बेहतरीन अवसर दे रहा है। मैं भी अपना बेस्ट दूंगा। - प्रज्ञान शर्मा, एस्टर पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा


यह सिर्फ प्रतियोगिता नहीं बल्कि सीखने का मंच है। आखिरी राउंड तक टिके रहने की कोशिश करूंगा। पहल वाकई सराहनीय है। इसी दिन के लिए मेहतन की थी - अंश ओझा, पारस पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन



मैं पहली बार इतने बड़े टूर्नामेंट में खेल रही हूं। यहां बहुत मजा आ रहा है और नए दोस्त भी बन रहे हैं। मैं आगे भी शतरंज में नाम करना चाहती हूं। उनकी मां चेतना गुप्ता ने बताया कि बेटी को खेलकर बहुत अच्छा लग रहा है। - अनुष्का गुप्ता, महामाया बालिका इंटर कॉलेज, नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें