फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेवर पीएचसी में अव्यवस्थाओं का आलम

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी(संवाद)। जेवर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। अस्पताल परिसर में चारों ओर गंदगी फैली हुई है। शौचालयों की दुर्गंध और बिखरा कूड़ा-करकट मरीजों और उनके परिजनों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्र के प्रतीक्षालय और बरामदों में रखी बेंचें जर्जर हालत में हैं। कई बेंचें टूटी हुई हैं। इलाज के लिए घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर मरीज थककर बाहर की दीवारों या ज़मीन पर बैठने को विवश है। अस्पताल में आने वाले बच्चों और बुजुर्गों को इससे संक्रमण फैलने का खतरा भी बना हुआ है। चिकित्सा अधीक्षक, जेवर डॉ. शर्फे जेयां ने कहा कि मरीजों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए सफाई व्यवस्था को जल्द ही दुरुस्त किया जाएगा। अनियमितता बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें