फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हादसे के सात दिन बाद भी नहीं बदले हालात

विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर 150 एल्डिको सोसाइटी में एक हफ्ते पहले हुआ था हादसा।
विज्ञापन
एल्डिको लाइव बाय द ग्रीन्स सोसाइटी में एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान दो लोगों की हुई थी मौत
विज्ञापन

350 से ज्यादा परिवार रहते हैं सोसाइटी में
नोएडा। सेक्टर-150 स्थित एल्डिको लाइव बाय द ग्रीन्स सोसाइटी में एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) टैंक की सफाई के दौरान एक सप्ताह पहले दो लोगों की मौत के बाद निवासियों में डर और नाराजगी बढ़ गई हैं। उनका कहना है कि सोसाइटी का एसटीपी प्लांट हाल ही में तैयार किया गया था लेकिन शुरुआत से ही उसमें से तेज दुर्गंध आती रही है। अब हादसे के बाद लोगों को चिंता सताने लगी है कि भविष्य में एसटीपी टैंक की दोबारा सफाई के दौरान कहीं फिर ऐसा हादसा न हो जाए।

सोसाइटी में एक सप्ताह पहले 25 जुलाई को एसटीपी टैंक में उतरे ठेकेदार और सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई थी। सोसाइटी में 350 से ज्यादा परिवार रहते हैं। निवासियों के मुताबिक, एसटीपी से लगातार बदबू आने की शिकायत लंबे समय से की जा रही है लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया गया। प्लांट के पानी की निकासी व्यवस्था भी ठीक नहीं है। इस कारण गंदगी और बदबू की समस्या बनी रहती है। कई बार मेंटेनेंस एजेंसी और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब दो लोगों की मौत के बाद बेसमेंट में जाने से भी डर लगता है। दम घुटने जैसा महसूस होता है। -समीर सैनी

अब सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। हादसे के बाद अब तक किसी विभाग ने प्लांट का निरीक्षण नहीं किया। -विशाल

मेंटेनेंस एजेंसी और संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई। हर बार औपचारिक कार्रवाई हुई। -संदीप

नोएडा। सेक्टर 150 एल्डिको सोसाइटी में एक हफ्ते पहले हुआ था हादसा।

नोएडा। सेक्टर 150 एल्डिको सोसाइटी में एक हफ्ते पहले हुआ था हादसा।

नोएडा। सेक्टर 150 एल्डिको सोसाइटी में एक हफ्ते पहले हुआ था हादसा।

नोएडा। सेक्टर 150 एल्डिको सोसाइटी में एक हफ्ते पहले हुआ था हादसा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें