फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तेज धूप ने छुड़ाया पसीना, अभी राहत के आसार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को सुबह से ही तेज धूप की वजह से लोगों को परेशान होना पड़ा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दिन पर दिन धूप तेज होती जा रही है और ऐसे में तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को सुबह से ही तेज धूप की वजह से लोगों को परेशान होना पड़ा। आईएमडी की ओर से जारी जिले का अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इस सप्ताह जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। ऐसे में अप्रैल माह से ही गर्मी अपने चरम पर पहुंच जाएगी। अप्रैल के बाद मई में हालत और भी खराब हो सकती है। हालांकि बीच-बीच में होने वाली बारिश गर्मी से राहत देती रहेगी। बारिश की वजह से खेतों में खड़ी गेहूं की पकी फसल बर्बाद हो गई। कुछ जगह गेहूं की कटाई हो चुकी थी और कुछ जगह गेहूं की कटाई बाकी थी, लेकिन नुकसान हर स्थिति में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवा रही साफ
सीपीसीबी की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 158 और नोएडा का 122 रहा। इन दिनों नोएडा और ग्रेटर नोएडा वासियों को सांस लेने के लिए साफ हवा मिल रही है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
दिनांक - अधिकतम तापमान - न्यूनतम तापमान
12 अप्रैल - 36 डिग्री - 19 डिग्री
13 अप्रैल - 36 डिग्री - 20 डिग्री
14 अप्रैल - 36 डिग्री - 20 डिग्री
15 अप्रैल - 37 डिग्री - 20 डिग्री
16 अप्रैल - 38 डिग्री - 21 डिग्री
17 अप्रैल - 38 डिग्री - 21 डिग्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें