फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भारी बारिश में भरभराकर गिरी स्कूल की दीवार, बाल-बाल बचे बच्चे

विज्ञापन
जलालाबाद में बारिश के बाद गिरी बीआरसी कार्यालय के पास की दीवार । संवाद
विज्ञापन
- दो साल में दूसरी बार टूटी दीवार, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद (शामली)। तेज बारिश के चलते मंगलवार को जलालाबाद के मोहल्ला मोहम्मदीगंज स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की दीवार भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि बारिश के कारण बच्चे स्कूल नहीं पहुंचे थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विद्यालय परिसर में थानाभवन ब्लॉक शिक्षा कार्यालय भी संचालित होता है। सुबह करीब 7 बजे से लगातार हो रही बारिश के दौरान करीब 8 बजे स्कूल के मुख्य गेट से सटे रास्ते पर बनी लगभग 100 फीट लंबी व 7 फीट ऊंची दीवार का बड़ा हिस्सा भरभराकर ढह गया। दीवार गिरने के कारण स्कूल मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य भूप सिंह ने बताया कि वह सुबह साढ़े सात बजे स्कूल पहुंचे थे। बारिश के कारण कम ही बच्चे आए थे। तभी तेज आवाज के साथ दीवार गिर गई। गनीमत रही कि उस समय कोई बच्चा या कर्मचारी उस रास्ते से नहीं गुजर रहा था।
गौरतलब है कि यही दीवार दो वर्ष पूर्व भी बारिश के दौरान गिर चुकी थी, जिसे विद्यालय प्रशासन ने मरम्मत कर दोबारा बनवाया था। अब महज दो वर्षों में दोबारा उसका गिरना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय शिक्षकों व अभिभावकों में इस घटना को लेकर चिंता जताई गई है। उनका कहना है कि विद्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं आते हैं और बीआरसी कार्यालय में भी नियमित आवाजाही रहती है। ऐसे में भविष्य में कोई गंभीर हादसा न हो, इसके लिए जल्द से जल्द सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें