फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सफाई कर्मी ब्लाॅक पर बन बैठे हैं बाबू

Wed, 01 Oct 2025 12:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। विकास खंड मेंहदावल के कार्यालय पर सफाई कर्मियों के बाबू का काम लेने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। लंबे समय से यह मामला सुर्खियों में रहा है। जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ जानकार भी लापरवाह बने रहे। मेंहदावल विधायक ने इस मामले में प्रभारी मंत्री से शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मेंहदावल विकास खंड कार्यालय पर आधा दर्जन सफाई कर्मी काफी दिनों से बाबूगिरी कर रहे हैं। बकायदा कुर्सी मेज लगा कर कार्यालय का काम काज संभालते हैं। जबकि कई ग्राम पंचायत ऐसे हैं जहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है तो कई ग्राम पंचायत में सफाई कर्मी तक तैनात नहीं है। उसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने सफाई कर्मियों से कार्यालय में बाबू का काम करा रहे हैं। इस मामले में कई बार शिकायत भी हुई लेकिन डीपीआरओ कार्यालय से कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पूर्व एडीओ पंचायत दीप श्रीवास्तव व राजेश पांडेय ने इस मामले से डीपीआरओ को अवगत कराते हुए बाबू का काम कर रहे सफाई कर्मियों की सूची भी भेजी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि इन सफाई कर्मियों की तैनाती डीपीआरओ कार्यालय से होना है। उक्त मामले में विधायक अनिल त्रिपाठी ने जिले की प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम से शिकायत दर्ज कराते हुए आधा दर्जन सफाई कर्मियों की सूची सौंपी है। ्र
विज्ञापन

जिसमें विधायक ने कहा है कि गांव में गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। कई गांव में सफाई कर्मियों का अभाव है। उसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी सफाई कर्मियों की गांव में तैनाती की जगह विकास खंड कार्यालय में उन्हें बाबू बनाकर काम ले रहे हैं जो शासनादेश के विरुद्ध है। विधायक के इस शिकायत के बाद विकास खंड से लेकर डीपीआरओ कार्यालय तक हड़कंप मचा हुआ है अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी खंड विकास मेंहदावल को सफाई कर्मियों के बाबू गिरी से मुक्त कर पाते हैं या यह शिकायत भी रद्दी की टोकरी में चली जाएगी।

कोट

विकास खंड कार्यालय पर कार्य कर रहे सफाई कर्मियों की सूची डीपीआरओ कार्यालय को भेजी गयी हैं। इन कर्मचारियों की तैनाती गांव में डीपीआरओ कार्यालय से सुनिश्चित होना है।

- अभिनव वत्स, एडीओ पंचायत

कोट

विकास खंड क्षेत्र के गांवों में गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। सफाई कर्मी गांव में स्वच्छता की जगह विकास खंडों पर बाबू बन कर काम कर रहे हैं। विभागीय अधिकारियों की मिली भगत से खुद को विकासखंड से अटैच कर लिए हैं। इस मामले में प्रभारी मंत्री को पत्र देकर ब्लाॅक पर कार्यरत सफाई कर्मियों को हटाने तथा गांव में तैनाती करने की मांग की गई है। यह अटैचमेंट शासनादेश के विरुद्ध किया गया है।
विज्ञापन


-अनिल त्रिपाठी विधायक, मेंहदावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें