नोएडा। सेक्टर 28 में बने पिक टॉयलेट की खराब पड़ी सेनेटरी पैड मशीन।
सेक्टर-28 के पिंक टॉयलेट में दो महीने से खराब पड़ी सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन
- कई पिंक टॉयलेट में सैनिटरी पैड की मशीन बनी शो पीस
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। प्राधिकरण ने महिलाओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सेक्टर-28 में पिंक टॉयलेट बनाया है। इसमें सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन भी लगाई गई है और मशीन में पैड उपलब्ध भी है लेकिन यह मशीन करीब दो महीने से खराब है। जरूरत पड़ने पर महिलाएं इससे पैड नहीं निकाल पा रही हैं।
यह पिंक टॉयलेट शहर के प्रमुख और व्यस्त स्थानों में से एक पर स्थित है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं आती हैं। ऐसे में आपात स्थिति में सैनिटरी पैड उपलब्ध होने के बावजूद मशीन का काम न करना महिलाओं के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। एक महिला ने बताया कि अगर यह मशीन चले तो बहुत सहूलियत होगी। अधिकारियों को जल्द से जल्द मशीन की मरम्मत करानी चाहिए ताकि महिलाओं को इस सुविधा का लाभ मिल सके।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बाहर बने पिंक शौचालय की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है। यहां पर सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लगी है लेकिन मशीन में पैड ही नहीं है जबकि यहां बड़ी संख्या में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राएं सैनिटरी पैड के लिए आती हैं।