फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बीटेक छात्र के आत्महत्या मामले में पुलिस को नहीं मिली शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीटेक छात्र के आत्महत्या मामले में पुलिस को नहीं मिली शिकायत
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में शुक्रवार रात कहासुनी के बाद मां पर चाकू से हमला कर पांचवीं मंजिल से कूदकर बीटेक छात्र के आत्महत्या के मामले में बिसरख कोतवाली पुलिस से परिजन ने कोई शिकायत नहीं की है। वहीं युवक की मां का अभी भी निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसे बेटे की मौत की जानकारी अभी तक नहीं दी गई है। बतादें कि सागर यादव (21) परिवार के साथ राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में रहता था। शुक्रवार रात उसकी अपनी मां से कहासुनी हो गई। विवाद के दौरान सागर ने अपनी मां के कंधे पर किचन में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद वह अपने फ्लैट से निकलकर नीचे आया और पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी थी। परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार किया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें