फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीन करोड़ की लागत से बनेगा शीतला माता धाम मंदिर का गर्भगृह

विज्ञापन
नगर ​​स्थित ​शीतला माता धाम का गर्भगृह।फाइल फोटो
विज्ञापन
मऊ। नगर की कुलदेवी मां शीतला धाम में मां के गर्भगृह का निर्माण तीन करोड़ की लागत से होगा। 27 नवंबर को कैबिनेट मंत्री एके शर्मा इसकी आधारशिला रखेंगे। इसको लेकर शीतला माता धाम व्यवस्था समिति तैयारियों में जुट गई है।
विज्ञापन

नगर के दशई पोखरा स्थित मां शीतला माता धाम परिसर एक एकड़ में फैला हुआ है। इसमें मुख्य रूप से मां शीतला का गर्भगृह मुख्य मंदिर के अलावा शिव मंदिर, मां दुर्गा मंदिर, श्री हनुमान जी मंदिर सहित कई देवी देवताओं के मंदिर, विशाल सरोवर, धर्मशाला, दुकानें हैं। कई वर्षों से मां शीतला के गर्भगृह मंदिर के निर्माण की मांग उठ रही थी। जिसपर श्री शीतला माता धाम व्यवस्था समिति ने बैठक कर मंदिर के पुर्ननिर्माण की योजना बनाई। अब 27 नवंबर को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा इसकी आधारशिला रखेंगे। श्री शीतला माता धाम व्यवस्था समिति मऊ के संरक्षक भरत लाल राही ने बताया कि 4 हजार वर्ग फुट में नया मंदिर बनाया जाएगा। इसमें गर्भगृह, परिक्रमा स्थल, बरामदा बनाया जाएगा। वहीं व्यवस्था समिति के महामंत्री संजय वर्मा ने कहा कि श्रद्धालुओं की मांग को समिति की ओर से स्वीकार करते हुए मंदिर निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। जिसमें तीन करोड़ की लागत आएगी। उन्होंने कहा कि ये पैसा मऊ के सनातनियों का ही है। जिससे मां के दरबार को सुंदर और आकर्षक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें