फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दीपोत्सव के पांच दिन में 49,900 यात्रियों ने किया रोडवेज बसों में सफर

Sat, 25 Oct 2025 12:35 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद।दीपोत्सव के दौरान शिकोहाबाद डिपो की रोडवेज बसों में 49,900 यात्रियों ने सफर किया। परिवहन निगम ने फेरे बढ़ाकर खूब कमाई की।परिवहन निगम ने 18 से 31 अक्तूबर तक 13 दिवसीय विशेष व्यवस्था की थी। शिकोहाबाद डिपो की कुल 90 में से 84 बसों को यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न रूटों पर उतारा गया था, जबकि छह बसों को आपात स्थिति के लिए रिजर्व रखा गया था। धनतेरस से भाईदूज तक यात्रियों का दबाव बना रहा। सवारियों की संख्या इतनी अधिक थी कि सीट के लिए मारामारी नजर आई। काफी संख्या में यात्रियों को बस में लटककर सफर करना पड़ा। एआरएम प्रेमपाल सिंह ने बताया कि सवारियों के अत्यधिक दबाव के कारण शिकोहाबाद डिपो को इस अवधि में अच्छा मुनाफा हुआ है। दिवाली से पूर्व और त्योहार के बाद तक भी बसों में सवारियों का यह रिकॉर्ड उच्च स्तर पर रहा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें