फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में होने वाली सम्मान दिवस रैली होगी रिकॉर्ड तोड़ : बडशामी

विज्ञापन
लाडवा। लोगों को इनैलो पार्टी में शामिल करते पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी। ​विज्ञप्ति
विज्ञापन
लाडवा। इनेलो उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी ने कहा कि चौधरी देवीलाल की जयंती के अवसर पर आज 25 सितंबर को रोहतक में आयोजित होने वाली सम्मान दिवस रैली में भारी जनसैलाब उमड़ेगा । रैली में लाडवा हल्के से भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। इस रैली के प्रति पूरे प्रदेश में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

बडशामी बाबैन क्षेत्र के गांवों के दौरे के दौरान इनेलो नेता नंबरदार तरसेम संघौर के कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वहीं पूर्व विधायक शेर सिंह बडशामी की अगुवाई में संदीप समानी ब्लाक प्रधान आम आदमी पार्टी पिपली, गुरनाम सैने बरगट, सुरेश पडित रामपुरा, वेद प्रकाश अंटेहड़ी, महिंद्र सांवला, प्रदीप समानी, अजमेर शादीपुर, बलविंद्र सैनी कलालमाजरा, मोंटी समानी, गुरजंट समानी, धर्मपाल समानी, प्रिंस समानी ने आम आदमी पार्टी छोडकर इनैलो में शामिल होने की घोषणा की।
बड़शामी ने कहा कि पार्टी में शामिल होने पर सभी कार्यकर्ताओं का पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी छतीस बिरादरी के लोगों की पार्टी है, जिसमें हर वर्ग के हित सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें