फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नासा पार्किंग से शारदा रोटरी तक चौड़ी हो रही सड़क, बनेगी माॅडल रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
नासा पार्किंग से शारदा रोटरी तक चौड़ी हो रही सड़क, बनेगी माॅडल रोड
विज्ञापन

पैदल चलने वालों के लिए बोलार्ड लगाकर अलग से विकसित होगी पेडेस्टि्रयन लेन



छह लेन की बनाई जा रही 132 मीटर रोड की मुख्य कैरिज

माई सिटी रिपोर्टर



ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-2 में एक्सपो सेंटर के अलावा शैक्षिक संस्थाओं में आने वाले छात्र-छात्राओं के साथ आगुंतकों को राहत देने के लिए 132 मीटर रोड की मुख्य कैरिज को चार लेन से छह लेन किया जा रहा है। इसके लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया है।
चौड़ीकरण के बाद इस सड़क को मॉडल रोड बनाने पर भी काम होगा। इसमें पैदल चलने वालों के लिए अलग से पेडेस्टि्रयल लेन विकसित की जानी है। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि पिछले सालों में नासा पार्किंग से जुड़ने वाली सड़कों पर वाहनों का दबाव तेजी से बढ़ा है। ऐसे में यहां सड़क चौड़ी करने की जरूरत महसूस हुई है। यही वजह है कि नासा रोटरी से शारदा रोटरी के बीच अभी 132 मीटर रोड पर करीब सात मीटर चौड़ी मुख्य कैरिज थी। इसे अब चौड़ा कर 12.5 मीटर किया जा रहा है। इससे मुख्य कैरिज छह लेन की हो जाएगी। इसके अलावा ग्रीनबेल्ट और सर्विस लेन अलग रहेंगी। अगले दो महीने में चाैड़ीकरण का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




वरिष्ठ प्रबंधक राजेश निम ने बताया कि नासा रोटरी से शारदा रोटरी तक लगभग 1400 मीटर में चौड़ीकरण काम हो रहा है। इसमें मौजूदा सेंट्रल वर्ज और ग्रीनबेल्ट की जमीन को शामिल किया गया है। 12.5 मीटर तक मुख्य कैरिज को चौड़ा किया जाना है। इसके बाद माॅडल रोड बनाने के प्रस्ताव पर काम शुरू होगा। इसमें पैदल चलने वालों की सुरक्षा के लिए मुख्य कैरिज और पेडेस्टि्रयन लेन के बीच बोलार्ड लगाए जाएंगे। इससे दोनों लेन अलग हो जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें