दादरी(संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के सादौपुर गांव स्थित एक ऑफिस के समीप एक व्यक्ति के साथ गाली गलौज और मारपीट की गई। मामले में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि 23 अप्रैल को राजापुर कला गांव निवासी मोहित अपने दोस्त रोहित के साथ सादोपुर गांव स्थित एक ऑफिस में खाना खाने के लिए गए थे। वहां उसके साढ़े सात हजार रुपए गुम हो गए थे। इस संबंध में पूछने पर आकाश भड़क गया और सुंदर उर्फ काका, प्रशांत और आशु बिल्डर को लेकर आ गया। इसके बाद चारों ने मिलकर मारपीट की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।