फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर दो-तीन के बीच की सड़क जल्द होगी दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्रेनो प्राधिकरण ने सिविल, बिजली, उद्यान, जल-सीवर के 19 कार्यों के टेंडर निकाले
विज्ञापन

- सेक्टर 10 में ओपन जिम खुलेगा, बोड़ाकी में स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र व बरातघर बनेंगे

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेक्टर दो व तीन के बीच 60 मीटर रोड जल्द दुरुस्त होगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इसकी रिसर्फेसिंग के लिए टेंडर निकाल दिया है। इसके साथ ही निर्माण, विद्युतीकरण, उद्यान व जल-सीवर से जुड़े 19 कार्याें के लिए भी टेंडर निकाले गए हैं।
परियोजना विभाग ने सड़कों की दशा सुधारने का काम शुरू कर दिया है। प्राधिकरण की तरफ से कई विकास कार्यों के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। सेक्टर दो व तीन के बीच 60 मीटर रोड की रीसर्फेसिंग पर लगभग 1.40 करोड़ रुपये की लागत आएगी। एलजी चौक से शारदा विवि गोलचक्कर तक 60 मीटर चौड़ी सड़क के साथ-साथ आरसीसी नाले का निर्माण करने के लिए भी दो टेंडर निकाले गये हैं। इसके निर्माण पर करीब 13.77 करोड़ रुपये खर्च होंगे। हिंडन ब्रिज से सेक्टर दो और टेकजोन-4 तक 130 मीटर रोड पर क्रेक सीलिंग के कार्य के लिए 1.18 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं। ईकोटेक-7 में लुक्सर जेल से ओप्पो कंपनी तक 45 मीटर सर्विस रोड और नाले के निर्माण के लिए भी 2.25 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा ग्रेटर नोएडा के विभिन्न गांवों एवं छह फीसदी आवासीय भूखंडों (ब्रह्मपुर, नवादा, बिरौंडी, बिरौंडा, ऐच्छर, कयामपुर, चुहड़पुर, मथुरापुर आदि) में पानी की डिस्ट्रीब्यूशन लाइन का तीन वर्ष का अनुरक्षण कार्य, सेक्टर 10 केपी-5 में ओपन जिम लगाने और तीन वर्ष तक अनुरक्षण करने का भी टेंडर जारी हुए हैं। ग्राम बोड़ाकी में बरातघर, सामुदायिक केंद्र, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय, खेल का मैदान, श्मशान घाट, कब्रिस्तान में आंतरिक विद्युतीकरण और स्ट्रीट लाइट/हाईमास्ट लाइट लगाने का कार्य कराने के टेंडर निकाले गए हैं। प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया को एक माह में पूरा कर कार्यों को तय समय में शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


एक मूर्ति से नॉलेज पार्क-4 के सर्विस रोड का चौड़ीकरण शुरू
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। एक मूर्ति से नॉलेज पार्क-4 तक सर्विस रोड के चौड़ीकरण एवं पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है। सड़क चौड़ी होने से ट्रैफिक जाम की वर्षों पुरानी समस्या से राहत मिलेगी और यातायात सुचारु होगा। साथ ही जहां ड्रेनेज की कमी है, वहां नालियों के निर्माण और चौड़ीकरण का कार्य भी किया जाएगा, जिससे जलभराव की समस्या समाप्त हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें