नोट- फोटो है, उखड़ी पड़ी सड़क की।
-टेंडर जारी, एजेंसियों से 6 मार्च तक मांगे आवेदन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। अगाहपुर सेक्टर-40 से सेक्टर-82 एनएसईजेड तक बने 4.5 किलोमीटर भंगेल एलिवेटेड रोड के नीचे की सड़क और नाली 1.66 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी। सेतु निगम ने टेंडर जारी किया है। निर्माण एजेंसियों से 6 मार्च तक आवेदन मांगे गए हैं।
निगम के अधिकारियों ने बताया कि मई तक काम पूरा करने का लक्ष्य है। 6 लेन का एलिवेटेड रोड वाहनों के लिए 18 नवंबर 2025 को खुला था लेकिन नीचे की सड़क उखड़ी पड़ी हुई है। अब सेतु निगम इस सड़क को बनवाएगा। इसके साथ ही सड़क और नाली निर्माण, बीच में पड़ने वाले तिराहे-चौराहे पर मोड़ बनाने समेत अन्य काम के लिए दो टेंडर जारी किए गए हैं। एक टेंडर 84 लाख 75 हजार तो दूसरा 81 लाख 27 हजार रुपये का है।
एलिवेटेड रोड के नीचे की यह सड़क सेक्टर-40,अगाहपुर 41, 48, 49 बरौला, भंगेल, सलारपुर की आवागमन की प्रमुख सड़क है। इसके साथ ही 7 एक्स सेक्टरों के निवासी भी इस सड़क से सेक्टर-44 और 18 की तरफ जाते हैं।