फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी केंद्रों के ध्यानार्थ::: छह राज्यों से 205 मोबाइल बरामद, 15 गिरफ्तार और 162 पाबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन विश्वास के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, पीड़ितों को लौटाए मोबाइल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मोबाइल चोरी होने, लूटे जाने या झपटे जाने पर अमूमन लोग उनके मिलने की आस ही छोड़ देते हैं। मामले की शिकायत पुलिस से तो कर दी जाती है, लेकिन मोबाइल वापसी की उम्मीद कम ही होती है। इस मामले में शाहदरा जिला पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास में छह राज्यों से 205 मोबाइल बरामद कर पीड़ितों को लौटाए हैं।
अभियान में 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं 162 को पाबंद किया गया है। इसके लिए 15 जुलाई से शाहदरा जिला पुलिस छह राज्यों में 16 टीमें बनाकर छापेमारी कर रही थी। बाकी आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। शनिवार को एक कार्यक्रम में पुलिस ने लोगों को उनके मोबाइल फोन लौटाए तो वह बेहद खुश हुए। कार्यक्रम में विशेष पुलिस आयुक्त दीपेंद्र पाठक, संयुक्त आयुक्त छाया शर्मा के अलावा पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने पुलिस की तारीफ की। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि अभियान में जिले की टेक्निकल टीम की अहम भूमिका रही। वहीं एसीपी, एसएचओ से लेकर कई वरिष्ठ अधिकारी इसमें शामिल रहे। इन टीमों को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में भेजने के अलावा हरियाणा, राजस्थान, पश्चिम और पूर्वी यूपी, बिहार व पश्चिम बंगाल में भेजा गया। 16 टीमों ने करीब 40 हजार किलोमीटर की यात्रा की। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि आगे भी इस तरह के ऑपरेशन जारी रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें