ग्रेटर नोएडा। बादलपुर स्थित कुमारी मायावती राजकीय डिग्री कॉलेज की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अनिता रानी राठौर को महाविद्यालय में किये गए शैक्षणिक सुधारों के लिए संकल्प संस्था ने सम्मानित किया। संकल्प संस्था के संस्थापक डॉ. भूपेंद्र नागर ने बताया कि महाविद्यालय में लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से पीएम उषा योजना के तहत एक छात्रावास व एक बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त एक बास्केटबॉल प्लेग्राउंड का निर्माण कराया जा रहा है। छात्राओं को स्किल इंडिया के तहत विभिन्न व्यवसायिक कोर्स महाविद्यालय में प्रारंभ कराए गए है। इस अवसर पर संकल्प संस्था के संस्थापक डॉ. भूपेंद्र नागर, सह-संस्थापक अमित नागर, उपाध्यक्ष संदीप भड़ाना सहित महाविद्यालय से दीक्षा सिंह, सीमा सिंह, दीप्ति वाजपेयी, नेहा त्रिपाठी, शालिनी तिवारी, कनकलता, सोनम आदि मौजूद रहीं।