फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बंद रहा रेल फाटक, चार किमी का लगाया अतिरिक्त चक्कर

Tue, 07 Oct 2025 02:05 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
बिजली कॉटन मिल रेलवे फाटक पर मरम्मत का कार्य करते मजदूर। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
मथुरा-कासगंज रेल खंड पर स्थित बिजली कॉटन मिल फाटक संख्या 307ए सोमवार की सुबह से मरम्मत कार्य के चलते पूरी तरह बंद रहा। सुबह 10 बजे से शुरू हुए मरम्मत कार्य के कारण करीब सात घंटे तक इस फाटक से आवागमन बाधित रहा। वाहन चालकों को करीब चार किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाकर अलीगढ़ मार्ग और मथुरा-बरेली राजमार्ग के बीच आवागमन करना पड़ा।
विज्ञापन


रेलवे की ओर से पहले से सूचना दी गई थी कि फाटक सोमवार को मरम्मत कार्य के चलते बंद रहेगा। सोमवार की सुबह से मशीन से पैकिंग का कार्य शुरू कर दिया गया। इस कारण आसपास के क्षेत्रों में सड़क यातायात को डायवर्ट किया गया। अलीगढ़ रोड से मथुरा-बरेली राजमार्ग पर आने वाले वाहनों को तालाब चौराहा होते हुए करीब चार किलोमीटर का अतिरिक्त फेरा लगाना पड़ा।
मरम्मत कार्य के चलते इस रेलमार्ग से सभी ट्रेनों को कॉशन के साथ 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गुजारा गया। पूर्व सूचना के अनुसार रात आठ बजे तक कार्य पूरा होना था, लेकिन रेलवे कर्मचारियों ने शाम पांच बजे तक काम पूरा करके फाटक को खोल दिया, जिसके बाद रेल मार्ग पर आवागमन सामान्य हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान यातायात पुलिस भी इस दौरान पूरी तरह अलर्ट रही। हालांकि फाटक बंद होने की वजह से आमजन खासतौर पर दोपहिया और छोटे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ हाथरस सिटी अजय कुमार भटनागर ने बताया कि शाम पांच बजे ही मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया।




आज सुबह से ही बिजली कॉटन मिल का रास्ता बंद था, इसलिए अलीगढ़ रोड से मेंडू रोड तक पहुंचने के लिए तालाब चौराहा होकर कई चक्कर लगाने पड़े, जिससे काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

-अभिषेक शर्मा, नौकरीपेशा।







मेरे पास आज मेंडू रोड की एक बुकिंग है। वहां माल पहुंचाना है। कई बार अलीगढ़ रोड जाना था, लेकिन फाटक बंद होने के कारण दूसरी जगह से माल की खरीद करनी पड़ी।
-बबलू कुमार, कैटर्स।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें