फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोलर, इलेक्ट्रीशियन व गारमेंट्स व्यवसाय में निपुण बनेंगे 210 युवा

Tue, 07 Oct 2025 02:02 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्बल और निराश्रित परिवारों के युवाओं को सोलर, इलेक्ट्रीशियन गारमेंट्स सहित सात तरह के व्यवसाय में निपुण बनाया जाएगा। इसके लिए पॉलिटेक्निक सहित दो अन्य प्रशिक्षण केंद्रों में प्रवेश शुरू हो गया है। 210 युवाओं को छह माह तक प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है। 60 युवाओं ने इसमें प्रवेश ले लिया है।
विज्ञापन

कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से एमजी पॉलिटेक्निक सहित दो अन्य केंद्रों में सीडीटीपी योजना के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण निशुल्क है। एमजी पॉलिटेक्निक में रेफ्रिजरेशन एंड कंडीशनिंग मैकेनिक, सोलर इक्यूपमेंट मैकेनिक, सर्वेइंग ड्राफ्ट्समैन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
मेंडू के प्रसार केंद्र पर इलेक्ट्रीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर और परसारा प्रसार केंद्र पर कंप्यूटर प्रोग्रामिंग एंड एप्लीकेशन, गारमेंट्स मेकिंग में प्रशिक्षण शुरू किया गया है।
विज्ञापन

पाॅलिटेक्निक के उप प्रधानाचार्य भूपेंद्र कुमार ने बताया कि इस छह माह के प्रशिक्षण के लिए कोई भी शुल्क देय नहीं है। अभी 60 सीटों पर ही प्रवेश हुए हैं। एक ट्रेड में 30 सीटें हैं। प्रवेश जारी हैं। जैसे-जैसे प्रवेश होंगे, अलग-अलग बैच बनाकर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें