फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कम नहीं हो रही सिलिंडर लेने वालों की कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
-फोटो
विज्ञापन

-बारिश में भी कम नहीं हुए लोग, वाणिज्यिक सिलिंडर की आपूर्ति अभी नहीं हो सकी शुरू

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। एलपीजी सिलिंडर की किल्लत में सुधार के बजाय दिन ब दिन स्थिति बिगड़ती जा रही है। शुक्रवार को बारिश के दौरान भी सुबह से ही लोग एजेंसी और गोदामों के बाहर सिलिंडर लेने के लिए कतार में लग गए। इतना समय बीत जाने के बाद भी हालात बदले नहीं हैं। सिलिंडर लेने वालों की संख्या और बढ़ गई है। वाणिज्यिक गैस सिलिंडर की आपूर्ति न होने से उद्योग और रोज कमाने-खाने वालों पर भी आर्थिक संकट मंडरा रहा है।
सेक्टर 22, 23 गैस एजेंसी, सेक्टर 54 गोदाम, बहलोलपुर एजेंसी, निठारी, सेक्टर 4, भंगेल, सेक्टर 73 पर शुक्रवार को भी बारिश में लोग सिलिंडर लेने के लिए डटे रहे। कोई छाता लेकर तो कोई लाइन में सिलिंडर रखकर नजदीक स्थित दुकान पर खड़े होकर अपना नंबर आने की प्रतीक्षा में लगे रहा। दोपहर बारह बजे के बाद बारिश थमने से मौसम ने तो राहत दी लेकिन एजेंसियों से उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल सकी। सिलिंडर खत्म होने पर काफी लोगों को वापस लौटना पड़ा। इससे लोगों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन





पर्याप्त मात्रा में सिलिंडर की आपूर्ति हो रही है लेकिन जिनके वाणिज्यिक कनेक्शन हैं वे अव्यवस्था फैला रहे हैं। बगैर बुकिंंग कराए सिलिंडर लेने पहुंचने से लाइन बढ़ रही है।
-स्मृति गौतम, जिला पूर्ति अधिकारी।

काव्यांश मिश्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें