माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) और राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलिट) के बीच डिजिटल साक्षरता, कौशल विकास व व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा के लिए समझौता हुआ है। इसका उद्देश्य शिक्षार्थियों के लिए आईसीटी व उभरती प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षा को सुलभ बनाना, उद्योग-उन्मुख कौशल को बढ़ावा देना और रोजगार के अवसरों में वृद्धि करना है। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति, डिजिटल इंडिया व स्किल इंडिया के अनुरूप है। देश में समावेशी व लचीली शिक्षा प्रणाली को सशक्त बनाएगी। इस सहयोग के अंतर्गत नाइलिट की ओर से पाठ्यक्रम विकास, प्रशिक्षण, प्रमाणन व तकनीकी सहयोग प्रदान किया जाएगा, जबकि एनआईओएस अपने अध्ययन केंद्रों व शिक्षार्थी नेटवर्क के माध्यम से कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करेगा।
इस मौके पर एनआईओएस के अध्यक्ष प्रो अखिलेश मिश्र, सचिव कर्नल शकील अहमद, नाइलिट के महानिदेशक डॉ मदन मोहन त्रिपाठी और इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस कृष्णन आईएएस उपस्थित रहे।