फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिसंबर में बैठक के आश्वासन पर खत्म किया प्रदर्शन

Sat, 29 Nov 2025 10:13 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के बैनर तले अपनी मांगों के लिए शनिवार को 27 संगठनों ने यमुना एक्सप्रेसवे के फलैदा कट पर प्रदर्शन किया। संगठन की ओर से 12 नवंबर को आयोजित महापंचायत के माध्यम से उठाए गए मुद्दों की सुनवाई नहीं हाेने पर आक्रोश जताया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसानों को आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त कराया।
विज्ञापन

यमुना सिटी के सेक्टर 22 ई में रोनीजा गांव में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते आ रहे भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के नेतृत्व में शनिवार को फलैदा कट पर 27 किसान संगठन शामिल हुए। इसमें एटा समेत आसपास के जिलों से किसान संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यौराज सिंह ने किसानों को सात प्रतिशत आवासीय प्लाट, किसानों की जमीन का 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा, शिक्षण संस्थानों और अस्पतालों में किसान परिवारों को पचास प्रतिशत की छूट, यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण का महंगाई के अनुसार मुआवजा राशि बढ़ाने इत्यादि की मांगें रखी गईं। भाकियू भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने संबोधित करते हुए कहा, किसानों के उनके हक का मुआवजा मिलना चाहिए। वहीं भाकियू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी ने कहा, प्रशासन को जल्द से जल्द सुनवाई करनी चाहिए। लंबे समय से किसान इन मुद्दों को लेकर परेशान हैं। मौके पर पहुंचे यमुना प्राधिकरण के विशेष कार्यकारी अधिकारी शैलेंद्र सिंह, एसडीएम अभय सिंह, एडीसीपी सुधीर कुमार सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दिसंबर में बैठक होगी जिसमें यमुना प्राधिकरण के सीईओ आरके सिंह, जिलाधिकारी मेधा रूपम और पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और किसानों के बीच वार्ता कराई जाएगी। इस आश्वासन के बाद किसानों ने प्रदर्शन समाप्त किया। इस मौके पर अतर सिंह, ओमवीर सिंह, भाकियू किसान एकता संघ के सोरन प्रधान, भाकियू महाशक्ति के धर्मेंद्र सिंह, अजब सिंह कसाना, बीसी प्रधान, ओम प्रकाश गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें