फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राशन कार्ड से जेन-जी को खोजेंगे बीएलओ

विज्ञापन
विज्ञापन
8 लाख परिवारों का सर्वे कराएगा आपूर्ति विभाग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला आपूर्ति विभाग राशन कार्ड धारकों का सर्वे करा रहा है। सर्वे में उन लोगों को चिह्नित किया जाएगा, जो मतदाता नहीं हैं। इनमें विशेष रूप से जेन-जी और महिलाओं पर विशेष नजर होगी। इनकी सूची तैयार कर विभाग बीएलओ को सौंपेगा। बीएलओ की मदद से पात्रों को मतदाता बनाने का प्रयास किया जाएगा। जिले में इस समय 18 से 19 वर्ष के करीब 21 हजार मतदाता हैं।

जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण अभियान मंगलवार से शुरू हो गया है। आपूर्ति विभाग को भी युवाओं और महिलाओं को सूची में शामिल करने की जिम्मेदारी दी गई है। विभाग ने अपने राशन कार्ड धारकों के परिवार में 18 उम्र के युवाओं की खोज शुरू की है। अफसरों ने बताया कि जिले में 1.95 राशन कार्ड हैं। इनमें करीब 8 हजार अंत्योदय कार्ड धारक भी शामिल हैं। इन राशन कार्ड में 8 लाख परिवार शामिल हैं। पूर्ति निरीक्षक और राशन डीलरों की मदद से इन परिवारों का सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशन कार्ड धारकों के परिवार में अगर किसी का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो उनको चिह्नित किया जाएगा। बीएलओ को उनकी सूची दी जाएगी ताकि पात्रों का नाम मतदाता सूची में जुड़ सके। -निलेश उत्पल, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें