फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिक्कत बरकरार, दस घंटे की कटौती में निगम नहीं कर पा रहा सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। शहर में बिजली आपूर्ति सुधारने में निगम की तैयारियां नाकाफी साबित हो रही हैं। अलग-अलग सेक्टरों में रोजाना दस से बारह घंटे तक कटौती की जा रही है। सेक्टर-71 में बुधवार रात भी आपूर्ति बिगड़ी रही। पांच से ज्यादा घंटे उपभोक्ताओं को बगैर बिजली के रहना पड़ा। सेक्टर-49 में तो दोपहर में बार-बार बिजली ट्रिप करती रही। रात में करीब आठ घंटे बिजली गुल रही। सेक्टर-122 में बृहस्पतिवार को सात घंटे बिजली गुल रही। सेक्टर-62 में भी आठ घंटे बिजली नहीं होने से निवासियोंं को दिक्कतें हुईं। सेक्टर-20 में करीब दस घंटे बिजली गुल रही। सेक्टरवासियों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। सेक्टर-5 में भी हाल ऐसा ही रहा। वहीं सेक्टर-144 में भी हो रही कटौती से परेशान होकर लोगों ने आपूर्ति सुधारने की मांग की। इसके अलावा सेक्टर 66, 63, 56, 52, 51, 76, 78, 105 समेत कई क्षेत्रों में बिजली की दिक्कतें रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन


सुबह अटेंड किए जा रहे रात के फाल्ट
सेक्टर 49 के रहने वाले आशीष प्रधान ने बताया कि बुधवार रात घर की बिजली गुल हो गई इसकी शिकायत कंट्रोल रूम में करी थी लेकिन बिजली सही करने कर्मचारी सुबह पहुंचे। ऐसे ही सेक्टर 52 के रहने वाले रोहन वर्मा ने बताया कि लो वोल्टेज की समस्या संबंधी शिकायत की थी जिसे एक दिन बाद दुरुस्त किया गया। निगम की ओर से बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप भी काम नहीं कर रहे हैं। उनमें साझा की गई शिकायतोंं पर भी काफी देर बाद काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें