यमुना सिटी। जनगणना ड्यूटी नहीं करने वाले शिक्षकों का ब्लॉक स्तर का डाटा तैयार किया जा रहा है। ऐसे शिक्षक जिन्होंने ड्यूटी से अनुपस्थित रहने का कोई ठोस कारण नहीं बताया है उन पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। स्कूल की छुट्टियां होने के बाद शिक्षकों की जनगणना में ड्यूटी लगाई गई है। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक घर-घर जाकर जनगणना से जुड़ा काम पूरा कर रहे हैं। लेकिन कई शिक्षक ऐसे भी हैं जो जनगणना की ड्यूटी नहीं कर रहे हैं और उन्होंने विभाग को जायज कारण भी नहीं बताया है। अधिकारियों ने बताया कि मेडिकल इमरजेंसी के मामले में कर्मचारियों को पहले ही राहत दी जा चुकी है। मामले में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर भी कार्रवाई होगी। ब्यूरो