फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेट वैल्यू शरणम में लावारिस कुत्ते और एसटीपी की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन


-विधायक ने जनसंवाद में सुनीं निवासियों की समस्याएं, कार्रवाई के निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर 107 स्थित ग्रेट वैल्यू शरणम सोसाइटी में शनिवार को विधायक पंकज सिंह जनसंवाद के लिए पहुंचे। इस दौरान सोसाइटी निवासियों ने विधायक को सोसाइटी की समस्याओं के बारे में अवगत कराया। विधायक ने समस्याओं का संज्ञान लेकर नोेएडा प्राधिकरण को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सोसाइटी निवासियों ने बताया कि सोसाइटी की हालत दिन पर दिन जर्जर हो रही है। जगह-जगह से प्लास्टर टूटकर गिर रहा है। किसी दिन बड़ी घटना हो सकती है। इसके साथ ही सोसाइटी में लावारिस कुत्तों की समस्या बढ़ गई है। पिछले दिनों लावारिस कुत्तों की वजह से एक बड़ी समस्या हो चुकी है। इसके अलावा बिल्डर की ओर से सोसाइटी में अवैध निर्माण किया जा रहा है और निवासियों की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सोसाइटी निवासी एफएआर और हैंडओवर की प्रक्रिया में फंसे हुए हैं। यही नहीं, सोसाइटी में एसटीपी की समस्या भी बनी हुई है। इन समस्याओं को सुनने के बाद विधायक ने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। कुत्ते और एसटीपी की समस्या समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें